होम जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होगा स्टेशन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 5, 2022 11:21 PM

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होगा स्टेशन

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होगा स्टेशन

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का बदलेगा नाम? डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होगा स्टेशन

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मंदिर होगा। इस संबंध में गुरुवार को उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते समय उठी इस मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मेट्रो के अधिकारियों ने उन्हें प्रोजेक्ट की रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि सितंबर 2022 तक टीनों स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। 2023 में इनका उद्घाटन हो जाएगा। दो दिनी आगरा दौरे पर लगभग एक घंटे देरी से पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने फतेहाबाद रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों से दोनों रूटों की जानकारी ली। उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य की गुणवत्ता को बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगति की जानकारी ली। इस पर मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने उन्हें पूरी रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि तीन एलिवेटेड स्टेशन का 80 प्रतिशत सिविल का काम पूर्ण हो गया है। इसी साल सितंबर तक तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।  इन तीनों स्टेशनों का वर्ष 2023 में उद्घाटन हो सकता है। राय ने बताया कि जुलाई 2024 तक मेट्रो का ट्रायल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)