होम योगी सरकर के मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को दिखाए तेवर
योगी सरकर के मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को दिखाए तेवर
रायबरेली पहुंचे योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने अफसरों संग बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने अफसरों को तेवर दिखाए तो उनके गले सूख गए। मंत्री ने लापरवाही करने पर कार्रवाई की बात की।अगली बार पूछूंगा नहीं, मेरी कलम में जितनी ताकत होगी उतना मै लिखूंगा। आम आदमी को हक देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के तेवर देख अधिकारियों के गले सूख गए। समीक्षा बैठक में बिजली विभाग, जल निगम ग्रामीण व शहरी, डीपीआरओ के साथ ही तहसीलदार निशाने पर रहे। कमिश्नर से साफ कहा कि अगर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जमीन पैमाइश का कोई मामला पहुंचा तो वहां का तहसीलदार निलंबित होगा। आम लोगों को किसी तरह परेशान न किया जाए। गुरुवार को निरीक्षण के बाद बचत भवन में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उनके साथ ही राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी, राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटिक, कमिश्नर रंजन कुमार, डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ प्रभाष कुमार ने भी सहभाग किया। वहीं योजनाओं की समीक्षा में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जैसे ही विभाग की योजनाओं का जिक्र करना शुरू किया वैसे ही कैबिनेट मंत्री श्री खन्ना ने कहा कि आपके यहां आम लोगों को कनेक्शन देने में आनाकानी की जाती है।बड़े लोगों के कनेक्शन बिन देर किए कर दिए जाते हैं इस परिपाटी को बंद कर दीजिए। आम आदमी को दौडाना छोड उनके कनेक्शन करिए, मीटर रीडिंग की शिकायतों का निस्तारण करिए। किसी को बिल गलत न दिया जाए। बिजली के तार जो गुच्छे की तरह लटक रहे हैं उसे सही कर लिया जाए। एक माह के अंदर अगर सुधार न हुआ तो अधीक्षण अभियंता साहब आपके विरुद्ध मेरी कलम में जितनी ताकत होगी उतना मै लिखूंगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।