होम कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नयी दिल्ली। कानपुर जिले में छापे के दौरान 194 करोड़ से ज्यादा की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में छाए कारोबारी पीयूष जैन को महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की अदालत ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कारोबारी पीयूष जैन पर 31.50 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप है। जिसके बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें करोड़ों रुपए की नकदी रखने वाले पीयूष जैन को सभी ने जमीन पर एक कंबल के सहारे काकादेव थाने की फर्श पर सोते हुए देखा। दरअसल, पीयूष जैन को गिरफ्तारी के बाद काकादेव थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानपुर की एक अदालत ने व्यवसायी पीयूष जैन को उनके आवास पर छापेमारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसमें 194.45 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, 23 किलोग्राम सोना, 600 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद हुई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।