होम विश्वानाथ चतुर्वेदी का बड़ा आरोप: अखिलेश व प्रतीक की बेनामी कम्पनियां उजागर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 27, 2021 10:12 PM

विश्वानाथ चतुर्वेदी का बड़ा आरोप: अखिलेश व प्रतीक की बेनामी कम्पनियां उजागर

विश्वानाथ चतुर्वेदी का बड़ा आरोप: अखिलेश व प्रतीक की बेनामी कम्पनियां उजागर

विश्वानाथ चतुर्वेदी का बड़ा आरोप: अखिलेश व प्रतीक की बेनामी कम्पनियां उजागर

लखनऊ : उत्तर-प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अखिलेश यादव को घेरने की हर संभव कोशिश हो ही है। यूपी में हुए आयकर विभाग के छापे और कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के छापों को भी अखिलेश यादव से जोड़ा जा रहा है। इसी बीच एक और बड़ा आरोप सपा मुखिया पर लगा है।सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर एडवोकेट विश्वनाथ चतुर्वेदी ने दावा किया है कि लखनऊ में अखिलेश के परिवार की कुछ बेनामी कम्पनियां हैं। एक ही पत्ते और मोबाइल नंबर पर 16 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं।वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दायर कराया था। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि एक ही पते और एक ही मोबाइल नंबर पर 16 कंपनियां चल रही हैं। विश्वनाथ चतुर्वेदी का आरोप है कि समाजवादी सरकार में जब अखिलेश यादव सीएम थे, तब कई सारी फर्जी कंपनियां बनाई गईं। इसके जरिये अवैध लेन-देन हुए हैं। ऐसी 16 कंपनियों की जानकारी उन्होंने सीबीआई को भी दी है। चतुर्वेदी का आरोप है कि विवेक यादव, प्रशांत सिंह और मनोज कुमार सिंह पिसेसिया कंपनी के मालिक हैं और अखिलेश यादव के करीबी हैं।साल 2012 में यह कंपनी बनी और 2017 तक कंपनी को काम मिला। सीबीआई निदेशक को भेजे गए पत्र में मोनल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसके डायरेक्टर अमन बिष्ट, मोनल इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, पिससेसिया पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड समेत एक दर्जन से अधिक कंपनियों के माध्यम से करोड़ों का वारा न्यारा करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

      अधिवक्ता ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के साले अमन सिंह बिष्ट पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। विश्वनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि बिष्ट ने एक दर्जन से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों के लेन-देन किए हैं। अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सीबीआई को लिखे पत्र में इसके बारे में जानकारी दी है।चतुर्वेदी ने बताया कि सभी कंपनी एक ही पते 2/11 विराट खंड गोमती नगर के पते पर रजिस्टर हैं। सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर प्रतीक यादव के साले अमन सिंह बिष्ट और उनकी एक दर्जन से अधिक कागजी कंपनियों की जांच कराए जाने की की गुजारिश अधिवक्ता ने की है।समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, उनके पुत्र अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसकी प्रारंभिक जांच 2013 मे पूरी कर ली गई थी।अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। विश्वनाथ चतुर्वेदी ने अर्जी दाखिल कर मुलायम अखिलेश और प्रतीक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में हुई सीबीआई जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की मांग भी की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)