होम सी.एम.एस. के पूर्व छात्र विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 27, 2021 07:36 PM

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

सी.एम.एस. के पूर्व छात्र विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

लखनऊ, 27 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के पूर्व छात्र विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के असामयिक निधन पर पूरा सी.एम.एस. परिवार शोक संतप्त है। आज सी.एम.एस. महानगर कैम्पस में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की एवं विंग कमांडर हर्षित सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। विदित हो कि 24 दिसम्बर को जैसलमेर में मिग-21 की उड़ान के दौरान विंग कमांडर हर्षित का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विंग कमांडर हर्षित बेहद ही लोकप्रिय पायलट थे जिन्हें 2500 घंटे से अधिक फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव था। वर्ष 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक में हर्षित विंग कमांडर अभिनन्दन के साथ थे।

            सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विंग कमांडर हर्षित को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब हर्षित के परिवार व सगे-सम्बन्धियों के साथ खड़े हैं। परमात्मा से यही कामना है कि वह शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पढ़ाई के दिनों में हर्षित अनुशासन का पालन करने वाले बेहद होनहार छात्र थे। छात्र जीवन से ही वे वायु सेना में जाना चाहते थे। उनका सपना वर्ष 2004 में पूरा हुआ जब उन्हें भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)