होम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टलने के आसार नहीं
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टलने के आसार नहीं
नयी दिल्ली। क्या कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बढ़ते खतरे के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टल सकते हैं ? क्या चुनाव आयोग कोई बड़ा कदम उठा सकता है ? इस तरह के तमाम सवालों के बीच नहीं लगता है कि चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बैठक की। हालांकि इस बैठक में चुनाव टालने को लेकर कोई भी फैसला नहीं हुआ है। वहीं सूत्र बताते हैं कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के टलने के आसार नहीं हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को टालने को लेकर की गई इस बैठक में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव से ओमीक्रोन से लेकर वैक्सीनेशन तक की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में, विशेष रूप से उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति पर लगभग एक घंटे तक चुनाव आयोग को जानकारी दी। इस दौरान कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वहीं चुनावी राज्यों में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक 70 फीसदी लोगों को दी जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग अपने फैसले पर अटल है और जल्द ही चुनावी राज्यों का दौरा कर अधिसूचना जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल से सीख लेते हुए चुनावी रैलियों को लेकर सख्त निर्देश जारी कर सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।