होम मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 25 रुपए सस्ता होगा एक लीटर पेट्रोल

प्रादेशिकीझारखण्ड Alert Star Digital Team Dec 29, 2021 08:27 PM

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 25 रुपए सस्ता होगा एक लीटर पेट्रोल

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 25 रुपए सस्ता होगा एक लीटर पेट्रोल

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 25 रुपए सस्ता होगा एक लीटर पेट्रोल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हमने बड़ी वृद्धि देखी है। इन सब के बीच देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां पेट्रोल की कीमतों में भारी छूट देने का ऐलान किया गया है। दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि गरीबों को पेट्रोल पर राज्य सरकार 25 रुपए की छूट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। लेकिन सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करेगी, ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं, इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टूरिज्म पॉलिसी के बुकलेट का विमोचन और समर योजना का शुभारंभ किया। समर योजना के जरिये झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। 1000 दिनों के महाअभियान से बच्चे, किशोरियां और महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)