होम विंटर ओलंपिक की वजह से चीन में सख्त लॉकडाउन, आई भुखमरी की नौबत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2021 08:13 PM

विंटर ओलंपिक की वजह से चीन में सख्त लॉकडाउन, आई भुखमरी की नौबत

विंटर ओलंपिक की वजह से चीन में सख्त लॉकडाउन, आई भुखमरी की नौबत

विंटर ओलंपिक की वजह से चीन में सख्त लॉकडाउन, आई भुखमरी की नौबत

कोविड -19 मामलों को नियंत्रित करने के लिए चीन की रणनीति चर्चा का विषय रही है क्योंकि देश ने 2020 में वुहान में पहला लॉकडाउन लागू की थी जो 76 दिनों के बाद समाप्त हुई थी। अब लाखों चीनी निवासी शियान शहर में एक और सख्त लॉकडाउन के तहत रह रहे हैं। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। चीन के शियान में लोगों ने कई दिनों से खाना नहीं खाने की शिकायत की है। शियान के कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर 'कृप्या मदद करें' लिखकर गुहार लगाई।शियान में लोगों ने शिकायत की है कि उनके पास घर का जरूरी सामान भी खत्म हो रहा है। बता दें कि चीन के 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले शहर शियान में लोग पिछले छह दिनों से घरों में कैद हैं। विंटर ओलंपिक की वजह से परेशान सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया। चीन के शियान प्रांत के लोगों ने कहा कि वे भूखे मरने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने शिकायत की है कि उनका खाना खत्म हो गया है। हर घर से एक शख्स को तीन दिन में एक बार निकलने की इजाजत है।  स्थानीय अधिकारियों ने 27 दिसंबर को शहर के 13 मिलियन निवासियों को बताया कि वे केवल चिकित्सा आपात स्थिति या सामूहिक कोविड -19 परीक्षण दौर के लिए बाहर जा सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)