होम सी.एम.एस. छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 29, 2021 06:58 PM

सी.एम.एस. छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

सी.एम.एस. छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

सी.एम.एस. छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

लखनऊ, 29 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हसन असकरी ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में अपना नाम दर्ज कराकर विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। हसन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि फुटबाल को अपने घुटनों पर सबसे लम्बे समय तक स्थिर रखकर हासिल की है, जिसके लिए अत्यन्त धैर्य, सहनशीलता, एकाग्रचित व दृढ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। हसन ने 6 मिनट एवं 16.98 सेकेण्ड तक घुटनों पर फुटबाल को स्थिर रखकर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर’ का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने विद्यालय के छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक व खेलकूद क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)