होम PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2021 08:17 PM

PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड

PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड

PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड

कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान एक साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश में समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज के आधार पर इस साजिश का पर्दाफाश हुआ है। कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही कार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने 5 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। समाजवादी पार्टी ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया।पीएम मोदी की कानपुर में रैली थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बीजेपी का झंडा लगी एक कार पर समाजवादी पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता पथराव कर रहे थे। इन लोगों ने पीएम का पुतला भी फूंका और लोगों को भड़काने की साजिश रची। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नौबस्ता इलाके में अपनी कार पर ही बीजेपी का झंडा लगाकर तोड़फोड़ और आगजनी की और पीएम की रैली से पहले तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो वायरल किया। ऐसा करके वो बुंदेलखंड से आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को भड़काना चाहते थे। ताकी हिंसा हो जाए। लेकिन पुलिस की सक्रियता से ये साजिश सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत पार्टी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं कार यूपी  85 एके 6774 के मालिक अंकुर पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)