होम Parineeti Chopra Birthday: राघव चड्ढा का प्यारभरा बर्थडे सरप्राइज, परिणीति चोपड़ा के बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Oct 22, 2025 03:34 PM

Parineeti Chopra Birthday: राघव चड्ढा का प्यारभरा बर्थडे सरप्राइज, परिणीति चोपड़ा के बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, और इस बार यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह मां बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन है.

Parineeti Chopra Birthday: राघव चड्ढा का प्यारभरा बर्थडे सरप्राइज, परिणीति चोपड़ा के बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

Parineeti Chopra Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, और इस बार यह बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह मां बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन है. इस मौके पर उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के बेबी बंप फोटोशूट की प्यारी तस्वीरें शेयर कर सबका दिल जीत लिया.

राघव चड्ढा ने यूं लुटाया परिणीति पर प्यार

राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ अपनी चार खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली तस्वीर में परिणीति ऑरेंज कलर का सूट पहने हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं राघव प्यार से उनके बेबी बंप को चूमते हुए पोज दे रहे हैं.

बाकी तस्वीरों में यह कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करता दिख रहा है — कभी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुरा रहे हैं, तो कभी कैमरे के सामने मस्ती भरे अंदाज़ में पोज दे रहे हैं.

राघव का स्पेशल बर्थडे मैसेज

इन तस्वीरों के साथ राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा —

“शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं. गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे बेटे की मां बनने तक का ये सफर कितना अद्भुत रहा है.”

इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स दोनों ने ही कपल को बधाइयां दीं और उन्हें “परफेक्ट फैमिली गोल्स” बताया.

फैन्स ने लुटाया प्यार

परिणीति और राघव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं. यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं —
“आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं”,
“ये तस्वीरें तो दिल जीत लेने वाली हैं”,
“हैप्पी बर्थडे परिणीति, आप हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहें.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)