होम Amitabh Kant on Supreme Court: SC ने सांस लेने से ज्यादा पटाखे जलाने को दी अहमियत, दिल्ली के खतरनाक AQI पर भड़के अमिताभ कांत

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 21, 2025 06:54 PM

Amitabh Kant on Supreme Court: SC ने सांस लेने से ज्यादा पटाखे जलाने को दी अहमियत, दिल्ली के खतरनाक AQI पर भड़के अमिताभ कांत

नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 सम्मेलन में भारत के शेरपा रह चुके अमिताभ कांत ने दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि राजधानी की वायु गुणवत्ता पूरी तरह चरमरा चुकी है और..

Amitabh Kant on Supreme Court: SC ने सांस लेने से ज्यादा पटाखे जलाने को दी अहमियत, दिल्ली के खतरनाक AQI पर भड़के अमिताभ कांत

Amitabh Kant on Supreme Court: नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 सम्मेलन में भारत के शेरपा रह चुके अमिताभ कांत ने दिल्ली की बिगड़ती हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि राजधानी की वायु गुणवत्ता पूरी तरह चरमरा चुकी है और अब स्थिति गंभीर स्वास्थ्य आपदा में बदल रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को सांस लेने के अधिकार से ऊपर रखा

अमिताभ कांत ने कहा —

उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा कि दिल्ली आज भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानियों में शामिल है और अब केवल कड़े व लगातार प्रयासों से ही शहर को इस पर्यावरणीय संकट से निकाला जा सकता है.

दिवाली के बाद जहरीली हुई दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1 बजे दिल्ली का AQI 357 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. दिवाली की रात के बाद शहर के कई इलाकों में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायतें हुईं.

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की दी थी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में ग्रीन पटाखे जलाने की सशर्त अनुमति दी थी. कोर्ट ने कहा था कि यह फैसला पर्यावरणीय चिंताओं और धार्मिक भावनाओं के बीच संतुलन बनाने के लिए लिया गया है.
दिवाली की दो रातों के लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति थी, लेकिन कई इलाकों में आधी रात के बाद तक पटाखों की आवाजें सुनाई देती रहीं.

लॉस एंजेलिस, बीजिंग और लंदन ने किया सुधार – दिल्ली क्यों नहीं?

अमिताभ कांत ने आगे लिखा —

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)