होम Pappu Yadav on Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव का बड़ा दावा, नीतीश कुमार को बीजेपी नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री, कांग्रेस ही देगी सम्मान

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 21, 2025 06:44 PM

Pappu Yadav on Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव का बड़ा दावा, नीतीश कुमार को बीजेपी नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री, कांग्रेस ही देगी सम्मान

बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान देते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि इस बार अगर एनडीए जीती तो भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब नीतीश को सम्मान नहीं देती, जबकि कांग्रेस न केवल उनका सम्मान करेगी.

Pappu Yadav on Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव का बड़ा दावा, नीतीश कुमार को बीजेपी नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री, कांग्रेस ही देगी सम्मान

Pappu Yadav on Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान देते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि इस बार अगर एनडीए जीती तो भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब नीतीश को सम्मान नहीं देती, जबकि कांग्रेस न केवल उनका सम्मान करेगी बल्कि उनका स्वागत करने को भी तैयार है.

नीतीश कुमार कांग्रेस में आना चाहते हैं – पप्पू यादव

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा,

“अगर एनडीए जीती तो चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिल्कुल नहीं बनेंगे. बीजेपी उन्हें सम्मान नहीं देती. नीतीश कुमार को सम्मान सिर्फ कांग्रेस दे सकती है और कांग्रेस में वह आना भी चाहते हैं. अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी.”

एनडीए पर अकेले पप्पू यादव भारी

महागठबंधन की एकजुटता पर उठे सवालों पर उन्होंने जवाब दिया —

“एनडीए पर तो अकेले पप्पू यादव ही भारी पड़ेगा. रही बात एकजुटता की तो यह सवाल महागठबंधन से नहीं, बीजेपी से पूछा जाना चाहिए कि उनकी एकजुटता कहां है. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाह रहे हैं, यही सबसे बड़ा मुद्दा है.”

छठ के बाद बिहार में राहुल-प्रियंका की सभाएं

पप्पू यादव ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार एनडीए को वोट नहीं देगी और पूरा राज्य महागठबंधन के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा,

“राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभाएं छठ के बाद होंगी. 14 नवंबर के बाद नतीजे बता देंगे कि जनता किसके साथ है.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)