होम ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, दो गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2022 11:02 PM

ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, दो गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, दो गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

ओवैसी के काफिले पर फायरिंग, दो गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जारी है। 10 तारीख को पहले चरण का मतदान होना है। इन सब के बीच आज मेरठ से एक कार्यक्रम को संपन्न कर दिल्ली लौट रहे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला किया गया। खुद ओवैसी ने घटना की जानकारी दी और दावा किया कि मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला। तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि वह मेरठ औरकिठौर में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों के लिए सुबह में दिल्ली से रवाना हुए थे। इन कार्यक्रमों में उन्होंने दोपहर साढ़े तीन बजे पैदल मार्च किया था। इन सबके बीच खबर है कि असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक असदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत थे तभी यह हमला किया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया था कि मामले की जांच के लिए वहां आईजी मेरठ रेंज स्वयं मौजूद हैं। 5 टीमें बनाई गई हैं, आवश्यकता पड़ने पर और टीमों का भी गठन किया जाएगा। सभी साक्ष्यों को चिंहित किया गया है। पूरा मामला अभी जांच का विषय है। एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने ओवैसी की कार पर कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने का विषय लोकसभा में उठाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की हरकत ठीक नहीं है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)