होम उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने का मतलब ‘गुंडाराज पर नियंत्रण’ : पीएम मोदी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2022 09:57 PM

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने का मतलब ‘गुंडाराज पर नियंत्रण’ : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने का मतलब ‘गुंडाराज पर नियंत्रण’ : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने का मतलब ‘गुंडाराज पर नियंत्रण’ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने का मतलब ‘दंगा राज, माफिया राज और गुंडाराज पर नियंत्रण’ है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीतापुर जिले की महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली और मिश्रिख विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के उम्मीदवारों के समर्थन में यहां मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपका ये उत्साह बता रहा है कि यूपी (उत्तर प्रदेश) में चुनाव के अगले पांच चरणों में भाजपा का ही परचम लहराएगा।’’मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई त्‍यौहार बिना कर्फ्यू के निकल जाता था तो लोग राहत की सांस लेते थे, अब योगी जी की सरकार यूपी (उत्तर प्रदेश) के लोगों को इन दंगाइयों, अपराधियों से मुक्ति दिलाने का काम कर रही है, इसलिए आज पूरा यूपी कह रहा है कि जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे।’’ मोदी ने दावा किया कि यूपी का विकास वे लोग नहीं कर सकते जो दंगाइयों, गुंडों और माफ‍िया को बढ़ावा देते हैं।

न्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के जागरुक लोग इस बात को भलीभांति जानते हैं इसलिए यूपी के लोग जी जान से कह रहे हैं कि आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही लेकिन आपको एक बात का ध्‍यान रखना है कि ये दंगावादी आप लोगों को बांटने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन आपको एकजुट रहना है, एकजुट होकर मतदान करना है, याद रखिए पहले मतदान, कमल निशान, फ‍िर दूसरा कोई काम।’’ मोदी ने कहा कि आपको चाहिए सुरक्षा, सुरक्षित जीवन होना चाहिए और जब कानून का राज नहीं होता तो सबसे ज्‍यादा पिसना गरीब को ही पड़ता है, असुरक्षा की जिंदगी जीनी पड़ती है। विपक्षी दलों, खासतौर से सपा-बसपा पर प्रहार करते हुए उन्‍होंने कहा कि माफ‍िया के राज में गरीब की सुनवाई नहीं होती, उत्तर प्रदेश में पहले जो घोर परिवारवादियों की सरकार रहीं उन्‍होंने यूपी का यही हाल बना रखा था।

मोदी ने कहा, ‘‘यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है कि पूजा के दिन हों, पर्व के दिन हों, पूजा पर्वों को मनाने की खुली स्‍वतंत्रता। यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है बहन-बेटियों की मनचलों से सुरक्षा, यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है गरीब के कल्‍याण के लिए निरंतर काम, यूपी में भाजपा सरकार का मतलब है केंद्र की योजनाओं पर ‘डबल स्पीड’ (दोगुनी गति) से काम।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश में संत रविदास की जयंती है और उनके मंदिरों में अनेकों भक्त जुटे हैं। मुझे भी दिल्‍ली में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी विश्राम धाम मंदिर जाने का सौभाग्य मिला।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मान्‍यता है कि जब एक बार गुरु रविदास जी राजस्‍थान जा रहे थे तो दिल्‍ली में उसी स्थान पर उन्होंने विश्राम किया था और मेरे लिए दोहरी खुशी ये भी है कि मैं उस काशी का सांसद हूं जहां संत रविदास जी का जन्म हुआ था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये भी मेरा सौभाग्य है कि वाराणसी में उनके मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य करने के लिए ईश्वर ने मुझे माध्‍यम बनाया और इतने वर्षों से जो काम नहीं हुआ था, मुझे रविदास मंदिर परिसर को सजाने का मौका मिला।’’

उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय लंगर चखना और फोटो खिंचाना, यही होता था लेकिन भाजपा सरकार संत रविदास जन्‍मस्‍थली विकास परियोजना पर तेजी से काम कर रही है और श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मोदी ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली पर भाजपा सरकार जो सुविधाएं दे रही हैं उससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुझे देखकर यह तकलीफ हो रही है कि यहां पहले जिन्‍होंने पांच साल तक सरकार चलाई, 2017 से पहले उन्‍हें संत रविदास जी के नाम से कितनी चिढ़ रही है, यह मुझसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के लोग जानते हैं।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)