होम अमरिंदर बोले- पाकिस्तान के लोगों से दुश्मनी नहीं, भारत में अशांति फैलाने वाले उनके शासकों के खिलाफ हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2022 09:51 PM

अमरिंदर बोले- पाकिस्तान के लोगों से दुश्मनी नहीं, भारत में अशांति फैलाने वाले उनके शासकों के खिलाफ हैं

अमरिंदर बोले- पाकिस्तान के लोगों से दुश्मनी नहीं, भारत में अशांति फैलाने वाले उनके शासकों के खिलाफ हैं

अमरिंदर बोले- पाकिस्तान के लोगों से दुश्मनी नहीं, भारत में अशांति फैलाने वाले उनके शासकों के खिलाफ हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनके शासकों और सेना के खिलाफ हैं जो यहां ‘‘अशांति फैलाने’’ का प्रयास कर रहे हैं और सीमाओं पर भारतीय सैनिकों की जान ले रहे हैं। पार्टी के उम्मीदवारों-मलेरकोटला से फरजाना आलम और अमरगढ़ से सरदार अली के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ये चुनाव पंजाब के भविष्य का फैसला करने वाले हैं क्योंकि राज्य कई चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसका सामना केवल ‘‘डबल इंजन’’ वाली सरकार द्वारा किया जा सकता है। पंजाब लोक कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले पटियाला की लगभग 40 प्रतिशत आबादी मुस्लिम थी और उनमें से ज्यादातर पाकिस्तान चले गए। सिंह ने याद किया कि 2004 में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी यात्रा के दौरान पड़ोसी देश में किस तरह उनका अभिनंदन और सम्मान किया गया था। सिंह ने कहा, ‘‘मैं दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के पक्ष में हूं, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और उनकी सेना भारत के प्रति अत्यधिक शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं जो अस्वीकार्य है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी यह दावा करने के लिए निशाना साधा कि उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इसलिए नामित किया क्योंकि वह एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘चन्नी सैकड़ों करोड़ की संपत्ति के साथ चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवारों में से हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे भी केवल गरीब होना आपको मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं बनाता।’’ लोगों से अपने ‘‘बेहतर भविष्य’’ के लिए पीएलसी उम्मीदवारों को चुनने की अपील करते हुए सिंह ने उन्हें याद दिलाया कि यह उनकी सरकार थी जिसने मलेरकोटला को एक जिला बनाया और यहां एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की। सिंह ने वादा किया कि राज्य में भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) की सरकार बनने के बाद शहर में एक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)