होम मंच से खाकी वर्दी वालों पर भड़के अखिलेश, ए पुलिस वालों, ए पुलिस... तुमसे ज्यादा बदतमीज...
मंच से खाकी वर्दी वालों पर भड़के अखिलेश, ए पुलिस वालों, ए पुलिस... तुमसे ज्यादा बदतमीज...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी है। इन सब के बीच तीसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रचार भी अपने चरम पर है। आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज के तिरवा में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। चुनावी सभा को संबोधित करने के ही दौरान अखिलेश यादव पुलिस वालों पर भड़क गए। दरअसल, उस वक्त मंच के पास खड़ी भीड़ को पुलिस हटाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ए पुलिस वालों, ए पुलिस, क्यों कर रहे हो तमाशा। तुमसे ज्यादा बदतमीज कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ही अखिलेश ने यह भी कह दिया कि बीजेपी वालों ने रेट कार्ड इश्यू करवाए थे, याद है ना... एक जात के अधिकारी थे जिन्होंने अन्याय किया था कि नहीं किया था।अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में ही सपा और सपा के गठबंधन ने शतक लगा लिया है और अगर कन्नौज और तीसरे चरण में अपने लोगों का समर्थन मिला तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक इनके बूथों में कोई दिखेगा नहीं। BJP धोखेबाज और झूठे हैं। बीजेपी हमें बदनाम करना चाहते हैं क्योंकि हम लोग काम करने वाले हैं और समाज में खुशहाली लाने वाले हैं। अखिलेश ने कहा कि हम आपको सचेत कर रहे हैं, बाहरी लोग अफवाह फैला सकते हैं। मैंने सुना है कि कन्नौज में कुछ लोग वर्दी छोड़कर आए हैं। इस डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार और अन्याय को दोगुना कर दिया है। वे लखीमपुर में अपने बुलडोजर क्यों नहीं चला रहे हैं?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।