होम अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2022 09:40 PM

अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद

अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद

अनुराग ठाकुर बोले- किस मुंह से प्रियंका गांधी यूपी में जनता से मांग रही हैं आशीर्वाद

देश के किसी भी राज्य में चुनाव होता है तो अपना बनाम बाहरी का नैरेटिव सेट किया जाता है। इसी कड़ी में पंजाब में भी विधानसभा के चुनाव हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी और बिहार को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दरअसल, पंजाब के रूप नगर में चरणजीत सिंह चन्नी प्रियंका गांधी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाबियों की बहू है प्रियंका गांधी.. पंजाबन है.. पंजाबियों की बहू हैं। पूरी ताकत के साथ एक तरफ हो जाओ पंजाबियों... यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भाइया जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं उन्हें घुसने नहीं देना।चरणजीत सिंह चन्नी जब यह बयान दे रहे थे उस वक्त प्रियंका गांधी उनके बगल में खड़ी थीं और हंसते हुए ताली बजा रही थीं। इसी को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि आख़िर किस मुँह से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद माँग रही हैं? चन्नी जी यूपी बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, और प्रियंका जी तालियाँ बजा रही हैं..ख़ुशी मना रही हैं। ठीक से पहचानिए,ये वही लोग हैं जो भारत की अखंडता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से डिवाइड और रूल की पॉलिसी अपनाती है। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी जी आपने जो बिहार, यूपी और दिल्ली के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर पूर्वांचली पंजाब को प्यार करता है लेकिन आपकी इस से छोटी सोच के बाद यह सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश में आपकी प्रियंका दीदी कैसे प्रचार करेंगी, कैसे यूपी में वोट मांगेंगी। यह कांग्रेस की वही सोच है कि फूट डालो और राज करो। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चरणजीत सिंह चन्नी पर पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है। यह पूरा देश एक है। किसी भी व्यक्ति के बारे में वर्ग के बारे में गलत टिप्पणी करना हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)