होम PM मोदी ने काशी में विकास कार्यो का किया लोकार्पण
PM मोदी ने काशी में विकास कार्यो का किया लोकार्पण
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी, विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के कार्यों का लोकार्पण किया। बीजेपी इसे देश भर में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के रूप में मना रही है। मध्य प्रदेश में भी 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से ज्योतिर्लिंगों एवं प्रमुख मंदिरों में इसका आयोजन हुआ।आपको बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसका सीधा प्रसारण देश के 51 हजार स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर हुआ। दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी 57 संगठनात्मक जिलों एवं 1070 मंडलों में भी कार्यक्रम हो रहा है।
वहीं प्रदेश में स्थित ज्योतिर्लिंग एवं प्रमुख शिव मंदिरों में यह कार्यक्रम होंगे, जिसमें सभी धर्माचार्य, सासंद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान में सभी जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे। कार्यक्रम में दिव्य काशी-भव्य काशी पर साहित्य भी दिया जाएगा एवं धर्माचार्यों-साधुसंतों को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भव्य काशी, दिव्य काशी एक बार फिर भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।लगभग 300 साल पहले, मां अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का पुनरोद्धार किया था और साढ़े 300 साल बाद, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से मंदिर का पुनरोद्धार कर के कॉरिडोर बनाया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।