होम गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2021 08:02 PM

गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में गंगा घाट पर भव्य आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इसके अलावा इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरती के दौरान विवेकानंद क्रूज पर सवार थे। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के मौके पर आज वाराणसी में शिव दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया था।काशी पहंचने पर सबसे पहले मोदी ने काल भैरव के दर्शन किए और फिर गंगा में डुबकी भी लगाई। काशी विश्वनाथ का विधिवत पूजा करने के बाद मोदी कॉरिडोर के निर्माण में लगे मजदूरों से मुलाकात भी की। इस दौरान गंगा घाट पूरी तरीके से भक्ति में सराबोर नजर आ रहा था। यहां के लोग अभूतपूर्व आनंद की अनुभूति ले रहे थे। स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां आए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)