होम BJP की महिला नेता को लेकर संजय राउत ने ऐसा क्या कह दिया कि दर्ज हो गई FIR?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2021 08:06 PM

BJP की महिला नेता को लेकर संजय राउत ने ऐसा क्या कह दिया कि दर्ज हो गई FIR?

BJP की महिला नेता को लेकर संजय राउत ने ऐसा क्या कह दिया कि दर्ज हो गई FIR?

BJP की महिला नेता को लेकर संजय राउत ने ऐसा क्या कह दिया कि दर्ज हो गई FIR?

अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ बीजेपी की महिला नेता ने दिल्ली में एक मामला दर्ज कराया है। हालांकि शिवसेना नेता ने इसे बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया है। दरअसल, पूरा मामला है एक मराठी सामाचार चैनल को संजय राउत के दिए इंटरव्यू से जुड़ा है। संजय राउत पर बीजेपी नेत्री दीप्ति भारद्वाज का आरोप है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के दौरान भारद्वाज ने टीवी चैनल की क्लिपिंग्स को भी पुलिस के साथ साझा किया।दिल्ली पुलिस ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में आईपीसी की धारा 509 और 500 के तहत भाजपा की महिला सदस्यों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही दीप्ति भारद्वाज ने अपने ट्विटर हैंडल से संजय राउत से इस्तीफे और माफी की मांग की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)