होम बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरी कश्मीरी जनता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2021 08:17 PM

बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरी कश्मीरी जनता

बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरी कश्मीरी जनता

बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरी कश्मीरी जनता

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर जनता ने आक्रोश प्रकट किया है और आतंकवादियों से ही सवाल पूछा है कि लोगों को मारकर उन्हें क्या हासिल हो रहा है। दो पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने श्रीनगर में कैंडिल मार्च निकाला और कहा कि आतंकवादियों की वजह से कश्मीरी बदनाम हो रहे हैं। हम आपको बता दें कि आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम को बांदीपोरा जिले के गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलायीं थीं। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद के रूप में की गयी है। हाल के दिनों में जिस तरह से पुलिसवालों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं उस पर स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश जताया है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने कैंडिल मार्च निकाल रहे लोगों से बातचीत की।उधर, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा है कि बांदीपोरा में दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस को शुरुआती सुराग मिले हैं और वह इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रही है। शहीद हुए दो जवानों में से एक के परिवार से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''शुरुआती सुराग मिले हैं और पुलिस उन पर काम कर रही है और जल्द ही इस हमले में शामिल लोगों को निष्क्रिय कर देंगे। हमें कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कार्य कर रही है।’’ सिंह ने बताया कि इस हमले में शामिल लोगों को जल्द कानून के कठघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे रक्षा कर रहे हैं और लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। सिंह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों और पाकिस्तानी तत्वों को इससे दर्द हो रहा है और जब कोई स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच आता है तो वे परेशान हो जाते हैं।’’ डीजीपी ने कहा, ‘‘पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है। पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं। यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं। हम उनको जवाब देंगे।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस गत 30 साल से यह लड़ाई लड़ रही है और ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा की जाए।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)