होम दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 13, 2021 08:11 PM

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए चोटिल

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत होने वाली है। 16 दिसंबर को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। इन सब के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टेस्ट में भारतीय टीम के उप कप्तान और वनडे तथा T20 टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। प्रियांक पांचाल भारत की टेस्ट टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे। रोहित को कल मुंबई में अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।आपको बता दें कि भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में पहले तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। रोहित शर्मा को इसके लिए उपकप्तान बनाया गया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा टीम में नियमित ओपनर के तौर पर शामिल थे। ऐसे में कहीं ना कहीं भारत के लिए यह बड़ा झटका है। रोहित शर्मा केएल राहुल के साथ टेस्ट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते है। रोहित की अनुपस्थित रहने पर केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने भारतीय टीम के दौरे का नया शेड्यूल जारी किया था। जिसके मुताबिक पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा। ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएसए और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच सीरीज को लेकर लगातार बातचीत हो रही थी और दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा परिस्थिति का भी आकलन किया जा रहा था। अब इस दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज ही खेली जाएगी। दौरा 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक चार स्थानों पर होगा। चार मैचों की टी20 सीरीज अगले साल सही समय पर खेली जाएगी। दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच वांडरर्स पर और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा। तीन वनडे मैच होंगे। जिनमे से 19 और 21 जनवरी को बोलैंड पार्क में और 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)