होम 2025 में एंड्रॉयड पर भारी पड़ा Apple, भारत में iPhone 16 बना नंबर-1, बिक्री के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अब तक बजट और मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन्स का दबदबा माना जाता था, लेकिन 2025 में प्रीमियम स्मार्टफोन की दीवानगी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अब तक बजट और मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन्स का दबदबा माना जाता था, लेकिन 2025 में प्रीमियम स्मार्टफोन की दीवानगी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Apple iPhone 16 ने सभी एंड्रॉयड फोन्स को पछाड़ते हुए भारत में 'सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन' का ताज अपने नाम कर लिया है। यह ट्रेंड बताता है कि भारतीय अब कीमत से ज्यादा क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू को तरजीह दे रहे हैं।
काउंटरप्वाइंट रिसर्च के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 2025 के 11 महीनों में बिक्री की स्थिति कुछ ऐसी रही:
हैरानी की बात यह है कि आईफोन 16 की कीमत दूसरे नंबर पर रहे वीवो Y29 5G के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा है, फिर भी इसकी बिक्री में भारी अंतर है। कुल बिके स्मार्टफोन्स में अकेले आईफोन 16 और 15 की हिस्सेदारी 8% रही।
सितंबर 2024 में लॉन्च हुए इस फोन की सफलता के पीछे इसके दमदार फीचर्स हैं:
ऐप्पल की इस सफलता के पीछे उसकी 'इंडिया फर्स्ट' रणनीति भी है। कंपनी ने अपनी असेंबली लाइन्स चीन से भारत शिफ्ट कर दी हैं। इसके अलावा, अपनी रीच बढ़ाने के लिए ऐप्पल ने इस साल बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में तीन नए स्टोर भी खोले हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।