होम शहर में 25 दिन, गांव में 45 दिन बाद बुकिंग, संसद में सरकार ने LPG नियम और सप्लाई पर दी पूरी जानकारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2026 06:10 PM

शहर में 25 दिन, गांव में 45 दिन बाद बुकिंग, संसद में सरकार ने LPG नियम और सप्लाई पर दी पूरी जानकारी

देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संसद में सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

शहर में 25 दिन, गांव में 45 दिन बाद बुकिंग, संसद में सरकार ने LPG नियम और सप्लाई पर दी पूरी जानकारी

देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संसद में सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मंत्री के अनुसार अब दूसरे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए नई समय-सीमा तय की गई है—ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद और शहरी इलाकों में 25 दिनों के बाद बुकिंग की जा सकेगी।

क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित: हरदीप पुरी

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत की ऊर्जा स्थिति पर बोलते हुए हरदीप पुरी ने कहा, "मॉडर्न एनर्जी हिस्ट्री में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा. भारत की क्रूड सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है और वॉल्यूम होर्मुज से मिलने वाले वॉल्यूम से ज्यादा है. संकट से पहले, भारत का लगभग 45 फीसदी क्रूड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आयात होता था. प्रधानमंत्री की शानदार कूटनीतिक पहुंच और साख की वजह से, भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है जितना उसी समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिल सकता था."

उन्होंने यह भी कहा कि भारत कई देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे सप्लाई चेन सुरक्षित बनी हुई है।

LPG उत्पादन में 28 फीसदी बढ़ोतरी

देश में एलपीजी संकट की खबरों पर मंत्री ने कहा, "पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के तहत LPG उत्पादन में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और आगे की खरीद चल रही है. मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है."

राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एलपीजी की कमी और रेस्टोरेंट बंद होने का मुद्दा उठाया था। इस पर हरदीप पुरी ने कहा, "यह अफवाह फैलाने या झूठी बातें करने का समय नहीं है. भारत इतिहास में सबसे गंभीर वैश्विक ऊर्जा व्यवधान से गुजर रहा है. फलों की सप्लाई हो रही है, घरों और खेतों के लिए गैस को प्राथमिकता दी जा रही है."

सरकार का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत में घरेलू गैस और ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट फैलाने की आवश्यकता नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)