होम रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिले लोकसभा सांसद अरुण सागर, शाहजहांपुर की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
जनपद के सांसद Arun Sagar ने बुधवार को दिल्ली में Railway Board के अध्यक्ष Satish Kumar से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
शाहजहांपुर। जनपद के सांसद Arun Sagar ने बुधवार को दिल्ली में Railway Board के अध्यक्ष Satish Kumar से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने रोजा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए एनओसी, कई रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने और वंदे भारत ट्रेन के संचालन के साथ शाहजहांपुर में ठहराव की मांग रखी।
सांसद ने रोजा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में पक्की सड़क न होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने नगर निगम के माध्यम से करीब 200 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी सड़क बनवाने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन जमीन रेलवे की होने के कारण एनओसी जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।
इसके अलावा सांसद ने निगोही-तिलहर रेलवे क्रॉसिंग TLH (334B), मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग (341C) और कसरक रेलवे क्रॉसिंग (342 Spl) पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

सांसद ने लखनऊ से नई दिल्ली मार्ग पर तेज गति और आधुनिक ट्रेन की आवश्यकता बताते हुए Vande Bharat Express के संचालन और उसका शाहजहांपुर में ठहराव देने की मांग भी की।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने सांसद को आश्वासन दिया कि शाहजहांपुर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। सांसद अरुण सागर ने कहा कि जनपद की समस्याओं को शीर्ष स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।