होम प्यार हमसे, शादी मोदी जी से.., राज्यसभा में खरगे के बयान पर छूटे ठहाके, विदाई भाषण बना चर्चा का केंद्र

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Mar 18, 2026 08:38 PM

प्यार हमसे, शादी मोदी जी से.., राज्यसभा में खरगे के बयान पर छूटे ठहाके, विदाई भाषण बना चर्चा का केंद्र

राज्यसभा में बुधवार को उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब आमतौर पर हंगामे और विरोध के लिए सुर्खियों में रहने वाला सदन ठहाकों से गूंज उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक मजाकिया कमेंट ने माहौल हल्का कर दिया और सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे।

प्यार हमसे, शादी मोदी जी से.., राज्यसभा में खरगे के बयान पर छूटे ठहाके, विदाई भाषण बना चर्चा का केंद्र

राज्यसभा में बुधवार को उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब आमतौर पर हंगामे और विरोध के लिए सुर्खियों में रहने वाला सदन ठहाकों से गूंज उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक मजाकिया कमेंट ने माहौल हल्का कर दिया और सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे।

दरअसल, खरगे राज्यसभा में अपना विदाई भाषण दे रहे थे और इस दौरान उन्होंने सदन में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां बिताया गया समय उनके लिए कितना समृद्ध रहा।

HD देवगौड़ा पर टिप्पणी से छा गई हंसी

भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार का जिक्र किया, जिनका राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। देवगौड़ा के लंबे राजनीतिक अनुभव की चर्चा करते हुए खरगे ने कहा कि वे उन्हें 54 साल से जानते हैं और उनके साथ काम भी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “उन्होंने हमारे साथ डेटिंग की. हमसे प्यार किया लेकिन शादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर ली.”

जैसे ही खरगे ने यह टिप्पणी की, पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुस्कुराते हुए नजर आए।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी टिप्पणी

खरगे की इस टिप्पणी को राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद एचडी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बने थे और उनकी संयुक्त मोर्चा सरकार को कांग्रेस का समर्थन मिला था।

बाद में 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था, जिसमें जीत के बाद एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों की बगावत से सरकार गिर गई और बाद में जेडीएस ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया।

अठावले और पवार पर भी लिया हल्का-फुल्का अंदाज

अपने भाषण के दौरान खरगे ने शरद पवार और डीएमके नेता तिरुचि शिवा के साथ अपने लंबे राजनीतिक संबंधों का भी जिक्र किया और खुशी जताई कि वे फिर से राज्यसभा लौट रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले पर भी हल्के अंदाज में टिप्पणी की। खरगे ने कहा कि वह अपनी कविताओं में हमेशा मोदीजी की तारीफ करते हैं और उन्हें कोई दूसरी कविता आती ही नहीं है। इस टिप्पणी पर कांग्रेस सांसदों के बीच हंसी का माहौल बन गया।

रिटायर हो रहे सांसदों को पीएम मोदी का संदेश

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सांसदों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता और भविष्य नए अवसरों के साथ सभी का इंतजार करता है।

गौरतलब है कि राज्यसभा की 37 सीटें खाली हुई थीं, जिनमें से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी सीटों पर मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)