होम बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर का बड़ा दांव, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, भवानीपुर में ममता बनर्जी को सीधी चुनौती
West Bengal Elections 2026 को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
West Bengal Elections 2026 को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य की कुल 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पिछले वर्ष टीएमसी से निष्कासन के बाद हुमायूं कबीर लगातार राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल के महीनों में मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर दिए गए उनके बयानों ने बंगाल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।
हुमायूं कबीर ने जानकारी दी कि मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों की कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि पूरी सूची रविवार (22 मार्च 2026) को जारी की जाएगी।
उन्होंने राज्य की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर से भी उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। हुमायूं कबीर ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी पार्टी से गैर-बंगाली मुस्लिम उम्मीदवार पूनम बेगम चुनावी मैदान में होंगी। इस सीट पर ममता बनर्जी के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी हैं, जिस कारण भवानीपुर सीट पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।
हुमायूं कबीर ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ मिलकर कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भवानीपुर सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने का फैसला टीएमसी के पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक को प्रभावित करने की रणनीति भी हो सकता है।
हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि वे खुद मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नाओदा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बार उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक गढ़ भरतपुर से अलग राह चुनी है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भरतपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।
पार्टी ने पुरबा बर्धमान के पुरबस्थली उत्तर से बापन घोष, कंडी से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर और बेलडांगा से सैयद अहमद कबीर को टिकट दिया है।
मालदा जिले की सीटों पर भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रतुआ से रॉयल इस्लाम, मालतीपुर से अब्दुल मिनाज़ शेख, बैष्णवनगर से मुस्कुरा बीबी, मानिकचक से अबू शाहिद और सुजापुर से नसीमुल हक को उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य उम्मीदवारों में भरतपुर से सैयद खुबैब अमीन, बेहाला पूर्व से अनुपम रोहदगीर, फरक्का से इम्तियाज मोल्ला और हरिहरपारा से बिजय शेख शामिल हैं। हुमायूं कबीर मुस्लिम बहुल जिलों मुर्शिदाबाद और मालदा में अपनी पार्टी को एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।