होम इंस्टाग्राम रील्स बनी 16 साल के रिश्ते में दरार की वजह, हरदोई में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Mar 17, 2026 10:39 PM

इंस्टाग्राम रील्स बनी 16 साल के रिश्ते में दरार की वजह, हरदोई में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया की दोस्ती एक परिवार के टूटने की वजह बन गई। पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर में 16 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के टूटने का मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई।

इंस्टाग्राम रील्स बनी 16 साल के रिश्ते में दरार की वजह, हरदोई में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया की दोस्ती एक परिवार के टूटने की वजह बन गई। पिहानी थाना क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर में 16 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के टूटने का मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रील्स बनाते-बनाते हुई सोशल मीडिया पर दोस्ती
जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अनीता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। इसी दौरान उसकी पहचान गौरव नाम के युवक से हुई, जो खुद भी रील्स बनाता था। लाइक, कमेंट और चैट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे करीबियों में बदल गई और दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी।

12 मार्च की रात से शुरू हुआ घटनाक्रम
पति सत्यपाल के अनुसार, 12 मार्च की रात अनीता कमरे का दरवाजा बंद कर हेडफोन लगाकर देर रात तक किसी से बात कर रही थी। आवाज देने पर उसने दरवाजा खोला और फोन जमीन पर पटक दिया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन सुबह अनीता दवाई लेने का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी।

मोबाइल घर पर छोड़ गई, बाद में खुद किया फोन
परिजनों के मुताबिक अनीता अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी। पति ने सिम कार्ड दूसरे फोन में डालकर उस नंबर पर कॉल किया, जिससे वह अक्सर बात करती थी। शुरुआत में युवक ने अनजान बनने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल आई, जिसमें अनीता ने बताया कि वह प्रेमी के पास पहुंच चुकी है और अब उसी के साथ रहेगी।

पति का दावा है कि समझाने पर भी उसने घर लौटने से इनकार कर दिया और वापस लाने की कोशिश करने पर जहर खाने की धमकी भी दी।

जेवर और नकदी साथ ले जाने का आरोप
सत्यपाल ने आरोप लगाया कि अनीता घर से जाते समय करीब एक किलो चांदी, सोने के झाले और लगभग 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। परिवार ने तीन बच्चों — 14 साल की बेटी और 12 व 9 साल के दो बेटों — का हवाला देकर उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आखिरकार परेशान पति ने पिहानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)