होम कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2026 10:31 PM

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के भव्य रिसेप्शन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के भव्य रिसेप्शन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप यादव मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

सीएम योगी समेत कई हस्तियां हुईं शामिल
17 मार्च को आयोजित इस रिसेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई राजनीतिक, खेल और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधे थे।

मसूरी के सेवॉय होटल में हुई शाही शादी
दोनों की शादी मसूरी स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में संपन्न हुई। शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल भी मौजूद रहे। मेहमानों के लिए पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ खास उत्तराखंडी भोजन का भी इंतजाम किया गया था।

सगाई के बाद टली थी शादी
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई की थी। दोनों मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। वंशिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कानपुर से पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गईं। वह वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि इस जोड़े की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल और वर्ल्ड कप की वजह से कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निभाई अहम भूमिका
कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)