होम बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 30, 2021 08:57 PM

बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शुक्रवार को कश्मीर पर होने वाले वेबिनार को रद्द कर दिया। इसी वेबिनार के खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विश्वविद्यालय इस वेबिनार को रद्द करते हुए कहा कि वेबिनार का विषय आपत्तिजनक और भड़काऊ था। इसके अलावा आयोजकों ने वेबिनार के लिए अनुमति भी नहीं ली थी। यह जानकारी कुलपति एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को दी।

दिल्ली के वकील ने भी दर्ज कराई शिकायत
इस आयोजन का विरोध करते हुए दिल्ली के एक वकील ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज और वेबिनार के आयोजकों के खिलाफ कथित तौर पर 'जेंडर्ड रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' नाम इस्तेमाल करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इस वेबिनार का आयोजन द सेंटर फॉर वीमन स्टडीज की ओर से किया जाने वाला था। इसका विषय 'जेंडर्ड रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' रखा गया था। वेबिनार में लेखक, कवि और कार्यकर्ता अतहर जिया को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलना था।

वीसी ने कहा- वेबिनार का विषय देश की संप्रुभता और अखंडता पर सवाल खड़ा करता है
वेबिनार के नोटिस में कहा गया था कि यह कार्यक्रम कश्मीर में भारतीय कब्जे के बारे में ध्यानाकर्षण और उसके खिलाफ महिला प्रतिरोध की रूपरेखा तैयार करेगा। यह बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ विषय था। ये विषय हमारे देश की संप्रुभता और अखंडता पर सवाल खड़ा करता है।

प्रो. कुमार ने कहा कि जेएनयू इस तरह के वेबिनार का प्लेटफॉर्म नहीं बन सकता। इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में आयोजकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। इस मामले के सामने आने के बाद जेएनयू की एबीवीपी इकाई ने आयोजकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)