होम जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे नौशेरा के कलाल सेक्टर में विस्फोट, दो जवान शहीद, अन्य घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2021 08:41 PM

जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे नौशेरा के कलाल सेक्टर में विस्फोट, दो जवान शहीद, अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे नौशेरा के कलाल सेक्टर में विस्फोट, दो जवान शहीद, अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटे नौशेरा के कलाल सेक्टर में विस्फोट, दो जवान शहीद, अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकी के पास शनिवार को विस्फोट हो गया। इसमें सेना के दो जवान शहीद जबकि अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कमांड अस्पताल उधमपुर लाया गया है।

यहीं इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गए। फिलहाल इस घटना की सेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट किस चीज से हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में जिस जगह यह हादसा हुआ है सूत्रों के मुताबिक वहां पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में जवान लगे हुए थे।

पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाशी 20वें दिन भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने पूरे भाटादूड़ियां जंगल तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सेना का कहना है कि एक हफ्ते तक अभी और ऑपरेशन चल सकता है। आतंकियों की तलाश में हर एक रणनीति अपनाई जा रही है।

आतंकियों की तलाश में तीन हजार से अधिक सैन्य जवान और पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगा हुआ है। 11 और 14 अक्तूबर को घात लगाकर आतंकी दो हमले कर चुके हैं जिसमें दो जेसीओ समेत 9 जवान शहीद हो चुके हैं। कई बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है। जबकि आतंकियों की तलाश में मौके पर ले जाए गए एक पाकिस्तानी आतंकी की मौत हो चुकी है। घने जंगल और दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकियों से मुठभेड़ अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)