होम कानपुर में जीका का खतरा: तीन और एयरफोर्स कर्मी संक्रमित, अब तक कुल चार मामले सामने आए
कानपुर में जीका का खतरा: तीन और एयरफोर्स कर्मी संक्रमित, अब तक कुल चार मामले सामने आए
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब ने तीन सैंपल में जीका की पुष्टि की है।
ये तीनों मरीज चकेरी के आदर्शनगर और श्यामनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पहले मिला मरीज चकेरी के पोखरपुर का रहने वाला है। इस तरह शहर में जीका संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जीका संक्रमित मिले 30 और 31 वर्षीय दो एयरफोर्स कर्मी आदर्शनगर इलाके में रहते हैं।
तीसरे 41 वर्षीय कर्मचारी का घर श्याम नगर में है। इस तरह चकेरी क्षेत्र के तीन मोहल्लों मे जीका का संक्र मण पहुंच गया। शनिवार को तीनों संक्रमितों की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम विशाख जी., सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह अधिकारियों की टीम के साथ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे
डीएम ने बैठक कर एयरफोर्स स्टेशन के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एयरफोर्स हॉस्पिटल और हैलट में संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की गई है।
एयरफोर्स सब स्टेशन क्षेत्र, आदर्शनगर और श्यामनगर में सभी गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एयरफोर्स कर्मियों के पेशाब और खून का सैंपल लिया गया। संक्रमितों के परिजनों और मिलने-जुलने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।