होम बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2021 08:54 PM

बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा

बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा

बसपा के छह व भाजपा का एक विधायक सपा में शामिल, एक सपा विधायक ने की इस्तीफे की घोषणा

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे।

वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है। वहीं, अमेठी से सपा विधायक राकेश सिंह ने सपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा 'भागता परिवार' ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।

अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।
वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

सदस्यता लेने वाले विधायक:
- सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
- हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
- असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
- असलम राइनी, श्रावस्ती
- हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
- मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज
- भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)