होम यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर लूट

Alert Star Digital Team Oct 30, 2021 08:51 PM

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर लूट

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर लूट

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर लूट

कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि यूपी के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के राज में बिजली बिल के नाम पर लूटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यह लूट बंद होगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है। मेहनत मजूरी करने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 19 करोड़ 19 लाख रुपये के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिलों की इस लूट को खत्म किया जाएगा।'

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को भी ट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया है कि एक मजदूर को 19 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। प्रियंका ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार यूपी में बनी तो बिजली बिल के नाम पर इस तरह की पूरी तरह से बंद होगी।

प्रियंका पहले भी उठा चुकी हैं आम लोगों से जुड़े मुद्दे
प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। शुक्रवार को ही वह ललितपुर पहुंचकर खाद की लाइन में लगने के चलते मृत किसानों के परिजनों से मिलीं। इससे पहले भी वह लखीमपुर में मृत किसानों के परिवारों से मिली थीं।

प्रियंका गांधी कह चुकी है कि इस बार यूपी का चुनाव महंगाई के मुद्दे पर होगा। उन्होंने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे पर मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि किसान खाद की समस्या, कृषि कानून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। किसानों को इस समय मदद की जरूरत है लेकिन सरकार उन्हें कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाएं आगे आएंगी तो उनके स्तर में सुधार होगा। अबकी बार महंगाई चुनावी मुद्दा बनेगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों की हालत दयनीय कर दी है। सरकारी नीतियों से साफ है कि उसके पास किसानों के लिए न्याय नहीं है जबकि, कांग्रेस किसानों के साथ है और लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि खाद वितरण का सिस्टम खराब हो गया है, उसे जानबूझकर खत्म कर दिया गया है।

खाद की लाइन में खड़े-खड़े किसान की मौत हो गई है। हम किसान के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। उनका कर्ज चुका देंगे। खाद की बोरी में चोरी हो रही है। पहले बोरी 50 किलोग्राम की थी, अब 45 किलो की हो गई है। अधिकारी और नेताओं की साठगांठ चल रही है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि खाद की एक बोरी दो हजार रुपये में मिल रही है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। पेट्रोल और रसोई गैस महंगी हो गई है। वहीं, राजनीति में महिलाओं के दखल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब राजनीति में भागीदार बनेंगी तो बदलाव आएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)