होम जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 24, 2021 10:07 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर गोलाबारी कर दी। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए जबकि पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा मारा गया। इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजोरी-पुंछ जिले की सीमा पर लगे भाटादूड़ियां इलाके में 14 दिन से आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस इलाके में आतंकियों के हमले में अब तक सेना के नौ जवान शहीद हो चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के ठिकानों के बारे में पता लगाने के लिए सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गई थी।

जब टीम जंगल में पहुंची तो आतंकियों ने उस पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें आतंकी समेत दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया था। भारी गोलीबारी के कारण आतंकी को मौके से बाहर नहीं लाया जा सका। इसके बाद अतिरिक्त जवान मौके पर भेजे गए। दोपहर बाद मुस्तफा के शव को मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट का रहने वाला मुस्तफा पिछले 14 साल से कोट भलवाल जेल में बंद था। मुस्तफा दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार होने से पहले इसी रास्ते से घुसपैठ कर आया था जहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)