होम हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2021 09:59 PM

हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस

हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस

हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस

करवाचौथ के एक समागम में रविवार को स्थानी होटल में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के आने से कांग्रेस कॉमेडी शो बन चुकी है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ फोटोशूट मंत्री हैं। मुंबई से सोनी टीवी वाले आकर कांग्रेस पर सीरियल बनाएं।

सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साढे़ चार वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया और अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को बादलों के साथ सांठगांठ होने का बहाना बनाकर कुर्सी से उतार दिया। अब नए मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए काम करने के बजाय अपना फोटोशूट करवाकर सिर्फ सोशल मीडिया और विज्ञापन तक सीमित रह गए हैं। इससे प्रदेश की जनता पिस रही है।

हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के राज में मंडियों से किसानों की फसल नहीं खरीद की जा रही। इसके अलावा जिन किसानों की फसल गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई उनको अभी तक कोई मुआवजा भी जारी नहीं किया गया। प्रधानमंत्री योजना के तहत जिन गरीब लोगों का उपचार होता था वो भी सरकार से पैसे न मिलने कारण बंद हो गया। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल अपने शहर में ही फॉगिंग नहीं करवा पा रहे, जिस कारण शहर के हर घर में व्यक्ति बुखार एवं डेंगू पीड़ित हो रहा है। कांग्रेस अब अंदरूनी कलह के कारण मजाक बन कर रह गई। लोग 2022 के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)