होम 4 घण्टे के अन्दर चर्चित हत्याकांड मनीष कपूर के हत्यारोपी रूबल यादव एवं मोहब्बत अली गिरफ्तार
4 घण्टे के अन्दर चर्चित हत्याकांड मनीष कपूर के हत्यारोपी रूबल यादव एवं मोहब्बत अली गिरफ्तार
शाहजहांपुर। (आकाश सक्सेना) रात लगभग 09.00 बजे केरूगंज मण्डी ओमी होटल के सामने अभियुक्त रूबल यादव तथा अभियुक्त मोहब्बत अली ने तमंचे से गोलियां बरसाकर मनीष कपूर की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक मनीष कपूर के भाई रवि कपूर द्वारा थाना कोतवाली चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 561/21 धारा 302/34 आईपीसी बनाम रूबल यादव पुत्र स्व0 फूलसिंह यादव नि0 बिसरात रोड रोशनगंज थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर एवं मोहब्बत अली पुत्र इकबाल बेग नि0मो0 तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौक हरपाल सिंह बालियान द्वारा प्रारंभ की गई ।
श्री एस आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षक किया गया तथा श्री संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री सरवणन टी ASP/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये ।
इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रूबल एवं मोहब्बत को समय करीब 05.55 बजे प्रातः नया पुल हनुमत धाम से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर एव 01 खोखा कारतूस एव 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए । इस सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 562/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम रूबल पंजीकृत किया गया ।
पूछने पर अभियुक्त रूबल यादव ने बताया कि शाम को करीब 08.00 बजे अपने साथी मोहब्बत अली के साथ उसकी स्कूटी से केरूगंज मण्डी सिथत ओमी होटल पर खाना खाने गया था जहाँ उसने व मोहब्बत अली ने शराब पी जब खाना खाकर वापस होटल के बाहर आए तो वहाँ पर बैठे मृतक मनीष कपूर व दिनेश ने उन्हे टोक दिया । इसी बात पर उनका वाद-विवाद हो गया तो रूबल द्वारा होटल के बाहर निकलकर डराने के उद्देश्य से हवाई फायर किया गया तथा स्कूटी की ओर भागे कि मृतक मनीष कपूर द्वारा उनको पकडने का प्रयास किया गया तो मोहब्बत अली के ललकारने पर कि साले को गोली मार दो नही तो पकडे जाओगे अभियुक्त रूबल यादव द्वारा अपने तमंचे से मृतक मनीष कपूर को गोली मार दी गयी तथा स्कूटी पर सवार होकर भाग गये। रात में पकडे जाने के भय से शहर के बाहर रहे लेकिन उनके पास पैसे नही थे । आज अंधेरे में ही रूबल के घर से पैसे लेकर बाहर भाग जाने के लिए निकले थे कि पकड़े गए । दोनो ने बताया कि जो तमंचा बरामद हुआ है इसी तमंचे से रूबल ने मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या करने के बाद बरामद स्कूटी से बैठ कर भाग गये थे ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।