होम तिलहर भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के साथ दी आर्थिक मदद
तिलहर भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के साथ दी आर्थिक मदद
शाहजहांपुर। (संजीव सक्सेना) गर्रा नदी के निकटवर्ती गांवों में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। इससे गर्रा किनारे के कई गांवों में पानी भर गया और ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। रविवार को इन्हीं क्षेत्रों का यूपी के शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने क्षेत्र के गांव चित्तिभोजी,बराह,जिकरीपुर गांव में पहुँच कर ग्रामीणों का दर्द सुना तथा पूरे क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की।
भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा सबसे पहले क्षेत्र के गांव चितीभोजी पहुँचे। वहां उन्होंने गांव में भृमण कर हालात की जानकारी ली। इसके बाद गर्रा का जलस्तर कब तक कम होगा इसकी जानकारी कराकर ग्रामीणों को राहत दी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को फल,आटा, दाल, चावल, आलू, तेल, नमक, मसाले,टॉर्च आदि वितरित किया। उन्होंने सभी ग्रामीणों को राहत सामग्री के पैकेट भी वितरित किये।भाजपा विधायक ने कहा कि मैं संकट की हर घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।