होम सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत का सख्त जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद जारी रहने तक संधि स्थगित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2026 07:42 PM

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत का सख्त जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद जारी रहने तक संधि स्थगित

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की ओर से दी गई धमकियों पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर भारत की नीति पहले जैसी ही है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देता रहेगा

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को भारत का सख्त जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद जारी रहने तक संधि स्थगित

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की ओर से दी गई धमकियों पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर भारत की नीति पहले जैसी ही है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देता रहेगा, तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी।

पाकिस्तान के बयान पर MEA की दो टूक प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन और प्रोत्साहन देता रहा है। इसी वजह से सिंधु जल संधि फिलहाल निलंबित है। उन्होंने दोहराया कि इस मामले में भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

पाकिस्तानी मंत्री ने दी थी 'हाथ काट देने' की धमकी

भारत की प्रतिक्रिया उस बयान के बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मंत्री मुसादिक मलिक ने सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'पड़ोसी देश (भारत) के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है और वे कहते हैं कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे. अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर हाथ डाला या उसे रोकने की कोशिश की तो वे उसका हाथ काट देंगे.'

इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव और बढ़ गया।

इशाक डार ने भी जताई थी गंभीर परिणामों की आशंका

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी इस मुद्दे पर चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि भारत संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने का प्रयास करता है, तो इसे पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना माना जाएगा। उनके अनुसार, ऐसा कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा, 'कोई भी पक्ष एकतरफा तौर पर ऐसी संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों को सस्पेंड या समाप्त नहीं कर सकता, जिसमें ऐसा कोई प्रावधान न हो. बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के आधार पर देशों के बीच एक सेतु बने रहने चाहिए, ताकि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों का भला हो सके.'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थगित हुई थी संधि

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी जारी है और हालिया बयानों के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)