होम सपा विधायकों संग नहीं बैठना चाहते शिवपाल यादव, विधानसभा अध्‍यक्ष से किया जगह बदलने का आग्रह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 25, 2022 10:16 PM

सपा विधायकों संग नहीं बैठना चाहते शिवपाल यादव, विधानसभा अध्‍यक्ष से किया जगह बदलने का आग्रह

सपा विधायकों संग नहीं बैठना चाहते शिवपाल यादव, विधानसभा अध्‍यक्ष से किया जगह बदलने का आग्रह

सपा विधायकों संग नहीं बैठना चाहते शिवपाल यादव, विधानसभा अध्‍यक्ष से किया जगह बदलने का आग्रह

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच दूरिया इस कदर बढ़ गई है कि वह विधानसभा में साथ भी नहीं बैठना चाहते हैं। इसी कड़ी में शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर अपनी सीट बदलने की मांग की है। शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए नई सीट दी जाए।बता दें कि इस बार सभी विधायकों की सीट तय की गई है। शिवपाल यादव की सीट सपा विधायक मनोज पारस और अब्दुल्ला आजम के साथ है। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। लिहाजा वे समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। ऐसे में उन्हें समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ  सीट दी गई है। शिवपाल यादव की सीट नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के पीछे वाली रो में है। अब शिवपाल ने सीट बदलने की मांग की है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)