होम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 26, 2022 07:42 PM

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 26 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-10 की छात्रा विदुषी सिंह ने जैव विविधता एवं वन्य जीवन पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता इन्स्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइन्सेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी एवं उत्तर प्रदेश स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपने पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन का बखूबी संदेश देकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया, साथ ही साथ अपने मानवीय एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण का भरपूर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की रचनात्मक सोच व कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विदुषी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

                सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु उन्हें इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इसके साथ ही पर्यावरण जैसे सामाजिक विषयों पर भी छात्रों में जागरूकता प्रवाहित कर रहा है, यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)