होम अरविंद केजरीवाल पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- संयमित भाषा का करें इस्तेमाल
अरविंद केजरीवाल पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- संयमित भाषा का करें इस्तेमाल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उचित होगा कि अरविंद केजरीवाल संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने चंबी में कहा था कि जयराम ठाकुर आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं इसलिए उन्हें ऐसी घोषणा करने पर बाध्य होना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार मंडी आए थे, वहां वे बिना कुछ बोले चले गए थे। आज उन्होंने बोलना शुरू किया। हिमाचल के लोग सुनते हैं, ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। उचित होगा वे संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।