होम भारत और रूस की दोस्ती के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी हुए कायल!
भारत और रूस की दोस्ती के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी हुए कायल!
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को यूक्रेन में रूसी आक्रामकता पर भारत के रुख के बारे में बड़ा बयान दिया। बोरिस जॉनसन ने कहा कि हर कोई जानता है कि भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अलग संबंध हैं। हमे यह वास्तविकता मालूम है लेकिन फिर भी मैं इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी से बात करूंगा।
बोरिस जॉनसन उन नेताओं में से एक हैं जो यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की काफी आलोचना भी की है। वहीं, इससे उलट भारत का यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में रुख हर बार तटस्थ रहा है। भारत कई दफे संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ वोटिंग में शामिल न होकर अपनी तटस्थता जाहिर कर चुका है।इससे पहले गुरुवार सुबह गुजरात पहुंचकर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के पहले पीएम बन गए हैं, जिन्होंने गुजरात का दौरा किया। वे शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को मीडिया में बयान देने से पहले बोरिस जॉनसन ने साबरमती आश्रम पहुंचकर गांधी चरखे पर हाथ आजमाया। उसके बाद बुलडोजर संयत्र का दौरा करते हुए बुलडोजर की सवारी भी की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।