होम यूपी विधानसभा में हर विधायक की तय होगी सीट, जानिए कौन कहां बैठेगा
यूपी विधानसभा में हर विधायक की तय होगी सीट, जानिए कौन कहां बैठेगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मंडप में अब सभी विधायक एक साथ बैठ सकेंगे। 403 सदस्यों के सदन में 404 सीटें लगा दी गई हैं। एक सीट महाधिवक्ता के बैठने के लिए लगाई गई है। अब इसके अलावा 15 और सीटें जल्द लगाई जाएंगी। इसमे वे मंत्री बैठेंगे, जो वर्तमान में एमएलसी हैं।18वीं विधानसभा का पहला सत्र मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते से प्रस्तावित है। अब यहां का नजारा काफी कुछ बदलने जा रहा है। कुछ समय पहले तक यहां 403 विधायकों के लिए केवल 379 सीट ही लगी थीं। अब सीटें और बढ़ा दी गईं हैं। इस बार सभी विधायकों की सीट उनके नाम से तय होगी। जो ज्यादा बार जीत कर आएगा वह आगे बैठेगा। पहली बार के विधायक पीछे बैठेंगे। हर विधायक की सीट के आगे उसका नाम अंकित होगा।जल्द विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सभी दलों के दलीय नेताओं से उनके विधायकों के अनुभव के बारे में जानकारी मांगेंगे। दल ही बताएगा कि उनका विधायक कितनी बार जीता है या पूर्व में मंत्री रहा है। सतीश महाना ने मंगलवार को विधानसभा मंडप में चल रही तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने विधायकों से राय भी मांगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।