होम यूपी: कैमरे के सामने हाजिरी, नए आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 09:25 PM

यूपी: कैमरे के सामने हाजिरी, नए आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली

यूपी: कैमरे के सामने हाजिरी, नए आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली

यूपी: कैमरे के सामने हाजिरी, नए आदेश से अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली

प्रयागराज शहर की सफाई व्यवस्था सुबह पांच बजे से शुरू होती है। अब नगर निगम के अफसर और सफाई निरीक्षकों को सुबह पांच बजे ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश जारी हुआ है। हाजिरी भी सीधे शासन को भेजी जा रही है। हाजिरी की नई व्यवस्था से अफसर और निरीक्षकों में खलबली मच गई है।
ऑनलाइन हाजिरी की नई व्यवस्था 10 अप्रैल से लागू हो गई। लेकिन इसके बारे में अफसर, सफाई निरीक्षक बेखबर रहे। दो दिन पहले शासन से हाजिरी के लिए एक संदेश आया। संदेश में साफ लिखा था कि सुबह हाजिरी लगाएं नहीं तो वेतन कटेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस फरमान के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय अधिकारी और निरीक्षकों ने हाजिरी लगानी शुरू कर दी। बाकी मदद मांग रहे हैं।चार सफाई निरीक्षक आज भी हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं। सफाई निरीक्षकों को पता ही नहीं कि हाजिरी कैसे लगानी है।चार सफाई निरीक्षकों ने मंगलवार को हाजिरी के पोर्टल से जोड़ने का आह्वान किया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सफाई सुधारने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि अफसर और कर्मचारी सक्रिय हों।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)