होम सी.एम.एस. शिक्षिका को ‘सुपर ट्रेनर’ का खिताब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 21, 2022 07:05 PM

सी.एम.एस. शिक्षिका को ‘सुपर ट्रेनर’ का खिताब

सी.एम.एस. शिक्षिका को ‘सुपर ट्रेनर’ का खिताब

सी.एम.एस. शिक्षिका को ‘सुपर ट्रेनर’ का खिताब

लखनऊ, 21 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की शिक्षिका सुश्री फहमीना ईरम सिद्दीकी को ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग में सृजनात्मकता व नवीनता के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु ‘सुपर ट्रेनर’ के खिताब से नवाजा गया है। सुश्री फहमीना को यह सम्मान शैक्षिक-तकनीकी संस्था ‘किजीज’ के तत्वावधान में प्रदान किया गया है। सुश्री फहमीना ने वर्तमान तकनीकी दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए शिक्षण पद्धति में नवीनता को अपनाया है, साथ ही अन्य शिक्षकों को भी ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग में नवोन्मेष हेतु प्रेरित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षिका को हार्दिक बधाई दी है।

    सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 63 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)