होम भाजपा का दामन छोड़ कर सपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी की अवैध बिल्डिंग पर चला बाबा का बुलडोजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 21, 2022 08:26 PM

भाजपा का दामन छोड़ कर सपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी की अवैध बिल्डिंग पर चला बाबा का बुलडोजर

राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ निगोही पहुंची और रोशन लाल वर्मा की अवैध बनी थाने के सामने बिल्डिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया ।

भाजपा का दामन छोड़ कर सपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी की अवैध बिल्डिंग पर चला बाबा का बुलडोजर

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा का दामन छोड़ कर सपा में सामिल होने वाले पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा की थाने के सामने बनी अवैध बिल्डिंग पर आज बाबा के बुलडोजर से कार्यवाही की गई। काफी समय से चल रही शिकायत के बाद राजस्व की टीम ने दल बल के साथ बिल्डिंग की नाप कर उसे गिरा दिया। वहीं दो दिन पहले राजस्व की टीम पहुंचने पर सपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ के पुल बाधे थे और न्याय की गुहार लगाई थी।  

 

 बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए रोशन लाल वर्मा की बिल्डिंग और जमीन की जांच और नाप के लिए राजस्व विभाग दल बल के साथ दो दिन पहले निगोही पहुंचा था। वहीं आज राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ निगोही पहुंची और रोशन लाल वर्मा की अवैध बनी थाने के सामने बिल्डिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया । हालांकि सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा का कहना है कि बिल्डिंग उनकी पुत्रवधू के नाम से है। और नियम कानूनों के अनुसार बनी है। उनका कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते उनकी जमीन और बिल्डिंग की नाप करवाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उनकी बिल्डिंग और प्लॉट के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो। सपा प्रत्याशी भाजपा छोड़ने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पड़ते नज़र आये। 

एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि थाना निगोही के सामने सरकारी जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंग को गिराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने थाना निगोही के सामने बनी सरकारी जमीन पर रोशन लाल वर्मा की अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)