होम स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2022 07:08 PM

स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्र को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 20 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र अयान खान ने 14वीं सब-जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता रोल बॉल स्पोर्टस एसोसिएशन, उ.प्र. के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से भारी संख्या में छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने रोलर कन्ट्रोल क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया एवं अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक कौशल, चुस्ती-फूर्ती व दमखम के बलबूते प्रथम पुरस्कार अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)