होम गैस संकट से जूझ रहा भारत, जंग का असर किचन तक पहुंचा, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप

समाचारदेशअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 10, 2026 08:25 PM

गैस संकट से जूझ रहा भारत, जंग का असर किचन तक पहुंचा, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में भी महसूस किया जाने लगा है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के बीच देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो गई है।

गैस संकट से जूझ रहा भारत, जंग का असर किचन तक पहुंचा, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में भी महसूस किया जाने लगा है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के बीच देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई शहरों से सिलेंडर की कमी और लंबी कतारों की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि सरकार का कहना है कि पेट्रोलियम और गैस की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की अनुपलब्धता और घरेलू सिलेंडर पर 25 दिन की अनिवार्यता लागू होने से आम लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

बेंगलुरु में होटल इंडस्ट्री पर बड़ा असर

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर संकट सबसे ज्यादा गहराता दिख रहा है। शहर की फूड इंडस्ट्री पर इसका सीधा असर पड़ा है। बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि गैस स्टॉक खत्म होने के बाद होटल बंद रखने पड़ सकते हैं। फिलहाल कुछ होटल पुराने स्टॉक के भरोसे चल रहे हैं, लेकिन सप्लाई नहीं मिलने पर संचालन रोकने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई में 20 फीसदी होटल बंद

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की कमी के चलते करीब 20 प्रतिशत होटल बंद हो चुके हैं। होटल संचालकों का कहना है कि यदि अगले तीन दिनों तक सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आधे से ज्यादा होटल बंद हो सकते हैं। डोंगरी इलाके में कई होटलों के शटर बंद देखे गए हैं।

दिल्ली में खाली पड़े गोदाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडेन गैस एजेंसियों के गोदामों में खाली कमर्शियल सिलेंडर पड़े हैं। एजेंसी कर्मचारियों के अनुसार पिछले दो दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं आई है और फिलहाल केवल घरेलू गैस बुकिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। होटल संचालक लगातार सिलेंडर की मांग कर रहे हैं, लेकिन उपलब्धता नहीं होने से समस्या बढ़ रही है।

लखनऊ में भी लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े हैं, जबकि नई बुकिंग में तकनीकी समस्या की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना डीएसी नंबर के गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

चंडीगढ़ और भोपाल में सप्लाई प्रभावित

हरियाणा और चंडीगढ़ क्षेत्र में भी पिछले चार दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित बताई जा रही है। गोदामों में खाली सिलेंडर जमा हो रहे हैं, जबकि होटल और रेस्तरां संचालक लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ने क्या कहा

ऑल इंडिया LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के एक्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट पीएन सेठ ने कहा कि फिलहाल देशभर में गैस की कुल सप्लाई में कोई बड़ी कमी नहीं है और कुछ स्थानों पर अन्य कारणों से आपूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में भी एक-दो दिन की सप्लाई समस्या हो जाती है और सरकार ने इससे निपटने की तैयारी कर रखी है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब दूसरा घरेलू सिलेंडर 25 दिनों बाद ही मिलेगा और एक वर्ष में अधिकतम 15 सिलेंडर बुक किए जा सकेंगे। यदि किसी परिवार को इससे अधिक सिलेंडर की आवश्यकता होती है तो उसे ऑयल कंपनी के पोर्टल पर कारण बताकर अतिरिक्त बुकिंग करनी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)